रांची : झारखंड बोर्ड 10वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सभी तैयारियां पूरी होने की बात कही जा रही है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in, jacresults.com और results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
रोल नंबर और रोल कोड से ऐसे करें रिजल्ट चेक
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां 10वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा। छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं। ऑनलाइन जारी मार्कशीट प्रोविजनल होगी, जबकि ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी।
पास होने के लिए 33% अंक जरूरी, फेल होने पर मिलेगा मौका
बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए हर विषय और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है। इससे कम अंक आने पर छात्र फेल माने जाएंगे। हालांकि ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका दिया जा सकता है। ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट आगे की पढ़ाई और एडमिशन के लिए जरूरी होंगे, इसलिए छात्रों को इन्हें सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।





