लखनऊ में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर मेगा योग शिविर का आयोजन

योग के माध्यम से उच्च रक्तचाप के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास पत्नजली योग समिति और मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के संयुक्त प्रयास से आयोजित हुआ शिविर

 

 

18 मई 2025 को, लखनऊ में मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और पतंजलि योग समिति के सहयोग से एक मेगा योग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (17 मई) के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। सुबह 5:30 से 7:00 बजे तक चले इस कार्यक्रम का नेतृत्व योग आचार्य पीयूष कांत श्रीवास्तव ने किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य उच्च रक्तचाप के प्रति जागरूकता फैलाना और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर प्रतिभागियों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच, जैसे रक्तचाप और बीएमआई मापन, की व्यवस्था की गई थी। मैक्स अस्पताल के कार्डियोलॉजी निदेशक डॉ. अंबुकेश्वर सिंह ने उच्च रक्तचाप प्रबंधन के लिए व्यावहारिक सुझाव भी प्रदान किए। इस आयोजन में आर्ट ऑफ लिविंग और गायत्री परिवार ट्रस्ट का भी सहयोग रहा।

 

 

 

Share on