नई दिल्ली  : गैस सिलेंडर महंगा, घरेलू और कॉमर्शियल दोनों के दाम बढ़े

 नई दिल्ली  : 1 मई से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बड़ा इजाफा हुआ है। तेल कंपनियों ने कीमत बढ़ाकर दिल्ली में इसे ₹3071.50 कर दिया है, जो पहले ₹2078.50 था। यानी करीब ₹994 की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, ढाबा और कैटरिंग कारोबार पर पड़ेगा, जिससे खाने-पीने की चीजें भी महंगी हो सकती हैं।

 

5 किलो छोटू सिलेंडर के दाम बढ़े

5 किलो वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर की कीमत में ₹261 की बढ़ोतरी हुई है। अब यह ₹813.50 में मिल रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत ₹552.50 थी। यह सिलेंडर बिना एड्रेस प्रूफ के आसानी से मिल जाता है और इसका इस्तेमाल ज्यादातर प्रवासी मजदूर, छात्र और छोटे दुकानदार करते हैं। हालांकि 5 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹339 पर स्थिर बनी हुई है।

ऑनलाइन गेमिंग पर नए नियम लागू

देश में ‘ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026’ लागू हो गए हैं। इसके तहत अब ऑनलाइन गेमिंग को तीन हिस्सों में बांटा गया है—मनी गेम्स, सोशल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स। मनी गेम्स पर रोक रहेगी, जबकि बाकी गेम्स के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इसके लिए ‘ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ बनाई जाएगी। नए नियमों में उम्र सीमा, पेरेंटल कंट्रोल और टाइम लिमिट जैसे फीचर्स भी जरूरी किए गए हैं ताकि गेमिंग सुरक्षित हो सके।

डीजल और हवाई ईंधन के नियमों में बदलाव

सरकार ने डीजल और हवाई ईंधन (ATF) पर एक्सपोर्ट ड्यूटी कम कर दी है। डीजल पर ड्यूटी ₹55.5 से घटाकर ₹23 प्रति लीटर और ATF पर ₹42 से घटाकर ₹33 प्रति लीटर कर दी गई है। इससे भारतीय कंपनियों को एक्सपोर्ट में फायदा मिलेगा, हालांकि घरेलू पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Share on