JTET 2026: 10 साल बाद परीक्षा, आज से आवेदन शुरू; उम्र सीमा में 9 साल की छूट

रांची : झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 के लिए आज यानी 21 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 21 मई तक आवेदन कर सकते हैं। राज्य में पिछली JTET परीक्षा साल 2016 में हुई थी। लंबे इंतजार के बाद अब 2026 में फिर से परीक्षा आयोजित की जा रही है। इससे हजारों युवाओं को मौका मिलेगा जो लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे थे।

 

उम्र सीमा में मिली बड़ी राहत

नियमावली-2026 के तहत अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में बड़ी छूट दी गई है।

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 9 साल की छूट

यानि जिन उम्मीदवारों की उम्र बीच में बढ़ गई थी, वे भी अब इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

दो लेवल के लिए अलग आवेदन

परीक्षा दो स्तरों पर होगी:

  • कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक)
  • कक्षा 6 से 8 (उच्च प्राथमिक)

योग्य अभ्यर्थी चाहें तो दोनों लेवल के लिए एक साथ आवेदन कर सकते हैं। इससे नौकरी के अवसर बढ़ेंगे।

2024 के आवेदकों को फिर से भरना होगा फॉर्म

जिन अभ्यर्थियों ने 2024 में पहले आवेदन किया था, उन्हें भी इस बार नया आवेदन भरना जरूरी होगा।

  • भाषा-1 और भाषा-2 का फिर से चयन करना होगा
  • सभी जानकारी दोबारा अपडेट करनी होगी

पुराने अभ्यर्थियों को नहीं देना होगा फीस

2024 में फीस जमा कर चुके उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है।

  • उन्हें दोबारा परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा
  • केवल अपनी जानकारी सत्यापित करनी होगी

ऑनलाइन ही होगा आवेदन

आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
अधिकारियों ने सलाह दी है कि अभ्यर्थी अंतिम तारीख का इंतजार न करें, ताकि तकनीकी परेशानी से बचा जा सके।

युवाओं के लिए बड़ा मौका

JTET-2026 उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो लंबे समय से शिक्षक बनने का सपना देख रहे थे। उम्र में छूट और दोबारा मौका मिलने से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को फायदा होगा।

Share on