मध्य प्रदेश

ग्वालियर में तेज हवा और बारिश से फसलों को नुकसान, किसान चिंतित

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में अचानक मौसम बदलने से फसलों पर असर पड़ा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

 


मंगलवार देर शाम ग्वालियर, मुरैना और भिंड जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसलें बिछ गईं। कृषि विभाग के प्रारंभिक सर्वेक्षण के अनुसार 12,000 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें प्रभावित हुई हैं। किसानों ने सरकार से शीघ्र राहत वितरण की मांग की है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

Share on