तेलंगाना

हैदराबाद मेट्रो रेल में यात्री संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, रोजाना 6 लाख से ज्यादा लोग कर रहे सफर

हैदराबाद मेट्रो रेल ने आज एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मेट्रो में रोजाना यात्रा करने वालों की संख्या 6 लाख से पार हो गई है। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

 

 

मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि बढ़ते ट्रैफिक और लोगों की सुविधा को देखते हुए मेट्रो सबसे भरोसेमंद परिवहन साधन बन गया है। नई कोरिडोर योजना और मेट्रो फीडर बसों की सुविधा शुरू होने से यात्रियों की संख्या में और इजाफा होगा। आने वाले दिनों में यात्री भार को संभालने के लिए अतिरिक्त कोच और ट्रेनें भी जोड़ी जाएँगी।

Share on