IPL 2025

SRH को लगा बड़ा झटका, ट्रैविस हेड कोरोना पॉजिटिव होकर टीम से बाहर

महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले सनराइज़र्स हैदराबाद को गहरा धक्का SRH के विस्फोटक बल्लेबाज़ ट्रैविस हेड कोविड-19 के कारण अगला मैच मिस करेंगे, कोच डैनियल विटोरी ने की पुष्टि।

 

IPL 2025 के इस व्यस्त सीजन में जब हर टीम प्लेऑफ़ की होड़ में लगी है, तब सनराइजर्स हैदराबाद को तगड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख बल्लेबाज़ ट्रैविस हेड कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और वे लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले आगामी मुकाबले से बाहर हो गए हैं। टीम के कोच डैनियल विटोरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ट्रैविस हेड आइसोलेशन में हैं और उनके स्वस्थ होने तक वह टीम से नहीं जुड़ेंगे। ट्रैविस हेड की गैरमौजूदगी में टीम की बल्लेबाज़ी क्रम पर असर पड़ेगा, क्योंकि वह ओपनिंग में तेज़ शुरुआत देने के लिए जाने जाते हैं।

 

 

Share on