तेलंगाना

विधानसभा में दल-बदल का मामला फिर गर्माया, स्पीकर ने सुनवाई की तारीख तय की

तेलंगाना विधानसभा में पार्टी बदलने वाले विधायकों के खिलाफ स्पीकर ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 


राज्य की राजनीति में दल-बदल विवाद एक बार फिर चर्चा में है। विधानसभा स्पीकर गड्डम प्रसाद कुमार ने आज ऐलान किया कि वे 24 अक्टूबर से बीआरएस पार्टी के उन विधायकों के मामलों की सुनवाई शुरू करेंगे जो हाल में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
बीआरएस पार्टी ने इन विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की है। स्पीकर ने कहा कि वे जल्द ही सभी पक्षों की सुनवाई कर अंतिम फैसला सुनाएँगे।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह फैसला राज्य की सत्ता समीकरणों को प्रभावित कर सकता है, क्योंकि कुछ सीटों पर उपचुनाव की स्थिति भी बन सकती है।

Share on