तेलंगाना

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ओस्मानिया जनरल हॉस्पिटल के पुनर्निर्माण को दी दो साल की समयसीमा

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद स्थित ओस्मानिया जनरल हॉस्पिटल (OGH) के नए भवनों के निर्माण के लिए दो वर्ष की निर्धारित समयसीमा तय की है।

 


तेलंगाना सरकार ने राजधानी हैदराबाद के सबसे पुराने अस्पतालों में से एक ओस्मानिया जनरल हॉस्पिटल के पुनर्निर्माण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अस्पताल का नया भवन दो वर्षों के भीतर बनकर तैयार हो जाना चाहिए।
यह अस्पताल लगभग 26 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा जिसमें 2000 बिस्तर, 41 आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, रोबोटिक सर्जरी यूनिट, ट्रांसप्लांट सेंटर, हेलिपैड और वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएँ होंगी।
सरकार का दावा है कि यह अस्पताल न सिर्फ तेलंगाना बल्कि पूरे दक्षिण भारत के लिए एक मेडिकल हब के रूप में विकसित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हैदराबाद को एक ग्लोबल हेल्थ डेस्टिनेशन के रूप में तैयार किया जा रहा है ताकि राज्य के लोगों को किसी अन्य राज्य में इलाज के लिए न जाना पड़े।

Share on