बिहार

औरंगाबाद में 65 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, डायन बताकर पीटा गया – पाँच गिरफ्तार

बिहार के औरंगाबाद जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। नयका डीह महादलित टोला में 65 वर्षीय व्यक्ति बलेश्वर भुइयाँ को अंधविश्वास के चलते “डाकिनी” (जादू-टोना करने वाला) बताकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

 


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है और पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी है।
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि राज्य के ग्रामीण इलाकों में आज भी अंधविश्वास और अज्ञानता किस हद तक गहरी जड़ें जमाए हुए है। समाजसेवियों ने सरकार से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून और जनजागरण अभियान चलाए जाएँ।

Share on