राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर और लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के पदों पर भर्ती निकाली है।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से आरंभ होगी और अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 है। खास बात यह है कि 50 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार भी इसमें शामिल हो सकते हैं। चयन “डिप्यूटेशन” के आधार पर होगा। यह भर्ती एजेंसी के प्रशासनिक कार्यों और डेटा प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।





