पश्चिम बंगाल

कोलकाता में ऑफिस स्पेस की मांग रिकॉर्ड स्तर पर, कारोबारियों में उत्साह

एक ओर जहाँ राज्य के कई हिस्से प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हैं, वहीं राजधानी कोलकाता में व्यापार जगत से अच्छी खबर आई है। ताज़ा आँकड़ों के अनुसार, तीसरी तिमाही 2025 में कोलकाता में 6 लाख वर्ग फुट ऑफिस स्पेस लीज़ पर लिया गया है, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

 

 

इसमें सबसे अधिक मांग आईटी कंपनियों और सलाहकार फर्मों की तरफ से आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोलकाता अब केवल सांस्कृतिक राजधानी ही नहीं बल्कि कारोबारी केंद्र के रूप में भी तेजी से उभर रहा है। हालांकि ग्रेड-ए ऑफिस स्पेस की कमी और निर्माण लागत में वृद्धि चिंता का विषय बनी हुई है।

Share on