छत्तीसगढ़

EOW ने पूर्व IAS अधिकारी अनिल तुतेजा और बिजनेसमैन पर दर्ज की चार्जशीट

अर्थ-अपराध शाखा (EOW), छत्तीसगढ़ ने एक बहुत बड़े दलाल राइस मिलिंग घोटाले मामले में पूर्व IAS अधिकारी अनिल तुतेजा और व्यवसायी अनवर धेबर के खिलाफ 1,500 पृष्ठों की चार्जशीट दाखिल की है। 

 


मामले में आरोप है कि वर्ष 2021-22 की खरीदी प्रक्रिया में राइस मिलर्स को अवैध कमीशन देने और बिलों को लंबित रखने के ज़रिए धन वसूली की गई। तफ्तीश में यह भी दावा किया गया है कि ₹20 प्रति क्विंटल की वसूली की गई थी। दोनों आरोपियों को भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश और ब्राह्य विश्वासघात की धाराओं में नामजद किया गया है। यह कार्रवाई राज्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और घोटाले उजागर करने की दिशा में मानी जा रही है।

Share on