पश्चिम बंगाल
स्कूल और कॉलेज 24 और 25 सितंबर तक बंद
भारी बारिश और संभावित खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने 24 और 25 सितंबर को सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया।
पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता और अन्य प्रभावित जिलों में सुरक्षा के मद्देनज़र यह फैसला लिया है कि 24 और 25 सितंबर को सभी स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। सरकार का कहना है कि यह निर्णय छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि सड़कों पर जलभराव है और यातायात पूरी तरह ठप है।
सरकारी आदेश के मुताबिक, इस दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी गई है। वहीं, पंडालों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ न जुटाने की अपील की गई है।





