इस सर्दी में पड़ सकती है भीषण ठंड — ला नीना प्रभाव से मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आने वाली सर्दी यानी 2025-26 का सीजन सामान्य से कहीं ज्यादा ठंडा हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल ला नीना का प्रभाव दिख सकता है, जिसकी वजह से उत्तर भारत और खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे क्षेत्रों में ठंड की लहरें लंबी और ज्यादा कड़ाके की हो सकती हैं।

 

 

विशेषज्ञों का मानना है कि हिमालयी क्षेत्रों में इस बार सामान्य से ज्यादा बर्फबारी होगी, जिससे निचले इलाकों में ठंडी हवाओं का असर और तेज महसूस होगा। वहीं, किसान समुदाय के लिए यह खबर मिली-जुली हो सकती है। ज्यादा ठंड जहां गेहूं और कुछ फसलों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है, वहीं सब्जियों और फल उत्पादन पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है।

दिल्ली और आसपास के लोगों के लिए यह ठंड बीते कई दशकों में सबसे अधिक तीव्र हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार सिर्फ हल्की ठंड नहीं बल्कि कड़कड़ाती ठंड देखने को मिलेगी, इसलिए लोगों को पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है।

Share on