गुजरात

7,327 गांवों में तूफान के बाद बिजली हुई बाधित, 48 घंटे में बहाल की गई सप्लाई

राज्य सरकार ने राहत कार्य में दिखाई तेजी, 11 जिलों में विद्युत व्यवस्था सामान्य की गई।

 

 

गुजरात में हाल ही में आए तेज आंधी-तूफान के कारण राज्य के 11 जिलों के 7,327 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। लेकिन राज्य सरकार और विद्युत विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते 24 घंटे में 4,987 गांवों में और अगले 24 घंटे में शेष गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस अभियान में सैकड़ों लाइनमैन, इंजीनियर और ग्राउंड स्टाफ को तैनात किया गया था। तूफान के कारण कई इलाकों में पेड़ गिरने और तार टूटने की घटनाएं हुईं, जिससे बिजली बाधित हो गई थी। सरकार ने दावा किया है कि यह राज्य के इतिहास में सबसे तेज़ बिजली बहाली कार्यों में से एक था। मुख्यमंत्री ने विभाग की सराहना की और लोगों से सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।

 

 

Share on