बिहार

सुपौल में सड़क हादसा: दो बाइक की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल

हादसे में पूर्व मंत्री के पोते की भी गई जान, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

 

 

सुपौल जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अनूप लाल यादव के पोते की पहचान की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और अचानक टकरा गईं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दो की जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Share on