बिहार

बिहार में एक दिन में अलग-अलग घटनाओं में 15 लोगों की मौत, कई घायल

राज्यभर में दर्दनाक घटनाओं का सिलसिला, सड़क हादसे, आग और डूबने से गई जानें

 

 

बिहार में बीते 24 घंटे बेहद भयावह रहे। राज्य के विभिन्न जिलों से एक के बाद एक दर्दनाक खबरें सामने आईं, जिनमें कुल 15 लोगों की जान चली गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सारण जिले में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं जमुई, मुजफ्फरपुर, नालंदा, भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार जैसे जिलों से भी जानलेवा घटनाओं की पुष्टि हुई है। जबकि जमुई में तालाब में डूबने से दो बच्चों की जान चली गई।

प्रशासन ने घटनास्थलों पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और सभी मामलों की जांच के आदेश दिए हैं। हादसों की यह श्रृंखला बिहार में सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन पर सवाल खड़े कर रही है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।

 

 

Share on