आकाशीय बिजली की तबाही: 21 लोगों की मौत, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के 13 जिलों में बिजली गिरने से गई जानें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक
बिहार में अचानक बदले मौसम के चलते आकाशीय बिजली ने एक बार फिर कहर बरपाया है। बीते 24 घंटों के अंदर राज्य के 13 जिलों में बिजली गिरने से 21 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मौतें मधुबनी जिले में हुई हैं जहां 6 लोग इसकी चपेट में आए। औरंगाबाद में 4, पटना में 2, जबकि रोहतास, भोजपुर, कैमूर, सारण, जहानाबाद, गोपालगंज, सुपौल, लखीसराय और मधेपुरा जिलों में एक-एक व्यक्ति की जान गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हृदयविदारक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने और आपदा विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।





