HPBOSE ने घोषित किया 10वीं बोर्ड का परिणाम, 12वीं के नतीजे भी जल्द
हिमाचल बोर्ड ने 10वीं के नतीजे जारी किए, रिजल्ट 12वीं कक्षा का परिणाम भी आज या कल में जारी होने की संभावना, छात्रों में उत्साह
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने बुधवार को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस बार का कुल पास प्रतिशत 74.61% रहा है। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि मेरिट सूची और टॉपर्स की जानकारी भी वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
दूसरी ओर, 12वीं कक्षा के नतीजे भी तैयार हो चुके हैं और आज शाम या कल सुबह तक जारी किए जा सकते हैं। छात्रों और अभिभावकों में इसे लेकर भारी उत्सुकता है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस बार बोर्ड परीक्षाएं समय पर करवाई गईं और मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती गई। परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए री-असेसमेंट और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया भी खोली जाएगी।





